फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हाईवे पर बेकाबू स्कार्पियो ने यात्रियों को रौंदा, महिला की मौत

हाईवे पर बेकाबू स्कार्पियो ने यात्रियों को रौंदा, महिला की मौत

Mon, 09 Jul 2018 07:00 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर बेकाबू स्कार्पियो ने यात्रियों को रौंदा, महिला की मौत
दिल्ली से आने के बाद हाईवे के किनारे बनी नाली पर सुबह पांच बजे खड़े होकर साधन का इंतजार कर रहे यात्रियों को बेकाबू स्कार्पियो ने रौंद दिया। इससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के वीरसिंहपुर बलभद्र का पुरवा निवासी बदलूराम सरोज (65) उनकी पत्नी बसंती देवी (62) दिल्ली में रहते हैं। सोमवार की सुबह पांच बजे दोनों रानीगंज कैथौला बाजार में दिल्ली से आने वाली बस से उतरे। उनके साथ में बस में सवार उदयपुर के पथरिया निवासी फूलचंद्र (37) अपनी पत्नी शिवकुमारी (35) व बेटे सौरभ व विशाल भी वहीं उतर गए। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बाजार में बने नाली के स्लैप पर खड़े होकर सभी घर जाने के लिए साधन की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी बीच रायबरेली की ओर से आ रही बेकाबू स्कार्पियो अनियंत्रित होकर नाली के ऊपर चढ़ गई और सभी यात्रियों को रौंद दिया। घटना के बाद चालक स्कार्पियो लेकर भाग निकला। बसंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल यात्रियों की चीखपुकार सुनकर बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकले और घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बसंती देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए सभी यात्रियों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और घायलों को रायबेरली ले गए। जानाकरी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन स्कार्पियो के बारे में कोई जानकारी नही हो सकी। रानीगंज चौकी इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग पर मृतका का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज उसकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट----
अज्ञात वाहन की टक्कर में अधेड़ घायल
लालगंज (ब्यूरो)। कोतवाली के लीलापुर मिश्रपुर निवासी जीतेंद्र तिवारी (55) पुत्र त्रिभुवन सोमवार को किसी काम से लालगंज आया था। बाइक से वापस लौटते समय लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर टेढुई मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी लाने पर उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed