{"_id":"5b2262974f1c1bfa6e8b7dc8","slug":"151528980119-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बदमाशों ने मैजिक चालक को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर बदमाशों ने मैजिक चालक को लूटा
Updated Thu, 14 Jun 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर नकाबपोश बदमाशों ने मैजिक चालक को लूट लिया। वाहन न रोकने पर बदमाशों ने चालक के ऊपर फायर भी झोंका। मौके से कारतूस के खोखे बरामद हुए। तहरीर लेने के बाद पुलिस ने चालक को घर भेज दिया।
इलाहाबाद जनपद के ट्रिपल आईटी झलवा निवासी शिवमूर्ति यादव मैजिक चालक है। बुधवार को मैजिक पर कापी लादकर अंबेडकरनगर के दोस्तपुर इलाके में पुस्तक विक्रेता की दुकान पर उतारने गया था। आधी रात को वह अपने घर लौट रहा था। उसके साथ दोस्त हेमंत भी था। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर बहलोलपुर के करीब तीन बाइक सवार 6 बदमाशों ने मैजिक चालक को रोकने का प्रयास किया। चूंकि सभी का चेहरा ढका हुआ था। इसलिए शंका होने पर शिवमूर्ति ने कार की स्पीड बढ़ा दी। बदमाशों ने बगल से फायर झोंक दिया। जिसके चलते चालक को वाहन रोकना पड़ा। बदमाशों ने तमंचा सटाकर पांच हजार रुपये और महंगा मोबाइल लूटकर भाग निकले। इस दौरान दो बदमाशों का चेहरा खुल गया। घटना की जानकारी मिलने पर भुपियामऊ चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से कारतूस का खोखा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने चालक की तहरीर ले ली और उसे घर जाने को कहा। पुलिस घटना को पचाना चाहती थी लेकिन चालक लोगों के आने के बाद ही जाने की बात कहने लगे। गुरूवार को मालिक मौके पर पहुंचा। इसके बाद चालक वाहन लेकर घर के लिए रवाना हो गया। बतादें कि भुपियामऊ क्षेत्र में आए दिन लूट, छिनैती की घटनाएं आम बात हो गई हैं।