फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मासूम बेटी को लेकर विवाहिता ने किया आत्मदाह

मासूम बेटी को लेकर विवाहिता ने किया आत्मदाह

Sun, 14 Jan 2018 07:53 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
मासूम बेटी को लेकर विवाहिता ने किया आत्मदाह
गौरा/रानीगंज। फतनपुर के कोयम में रविवार को एक महिला ने डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी को साथ लेकर आत्मदाह कर लिया। घटना में मासूम की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से झुलसी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताला में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि चर्चा रही कि उसने घरेलू कलह के चलते यह कदम उठाया।
विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के कोयम निवासी दिनेश यादव ट्रक चालक है। ढाई साल पहले उसका विवाह बेहदौल खुर्द निवासी रामकिशोर की पुत्री संगीता के साथ हुआ था। रविवार दोपहर संगीता घर के बाहर खेल रही अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी प्रतीक्षा को लेकर कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर बेटी और अपने ऊपर केरोसिन छिड़का और आग लगा ली। कमरे से धुंआ उठते देख बाहर के खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो परिवार के साथ ही आसपास के लोग दौड़े। दरवाजा तोड़कर लोग कमरे के भीतर घायल हुए तो मां-बेटी आग में लिपटीं दिखीं। किसी तरह लोगों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक मासूम प्रतीक्षा की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसी संगीता को अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी पर फतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर मायके से संगीता के भाई और परिवार के लोग आ गए। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। एसओ फतनपुर ने बताया कि परिवार के लोग संगीता के मानसिक रूप से बीमार होने की बात बता रहे हैं। मायकेवाले भी कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। संगीता के इस कदम से हर कोई हैरत में है। ग्रामीणों की मानें तो संगीता का ससुराल के लोगों से कुछ मनमुटाव चल रहा था। वह परिवार के लोगों की बातों को ज्यादा बर्दाश्त नहीं करती थी। इस कारण से उन लोगों ने उससे दूरी बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed