फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   रुपये लेने के बाद भी नहीं दिया पीएम आवास

रुपये लेने के बाद भी नहीं दिया पीएम आवास

Sat, 09 Jun 2018 07:16 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
रुपये लेने के बाद भी नहीं दिया पीएम आवास
बेलखरनाथधाम विकास खंड के जगदीशगढ़ में लाभार्थियों से रुपये लेने के बाद भी आवास नहीं देने के मामले की जांच करने शनिवार परियोजना अधिकारी गांव पहुंच गए। शिकायतकर्ताओं से बयान लेने के बाद प्रधान को जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन

बेलखरनाथधाम ब्लाक के जगदीशगढ़ गांव निवासी ओमप्रकाश, लक्ष्मी देवी, राजकुमार ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर परियोजना अधिकारी दयाराम यादव शनिवार को जगदीशगढ़ गांव पहुंचे और शिकायतकर्ताओं का बयान दर्ज किया। परियोजना अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने प्रधान पर रुपये लेने का आरोप लगाया था। अभी तक शिकायतकर्ताओं को आवास नहीं मिला है। इधर बीडीओ दिनेश यादव ने बताया कि प्रधान को स्पष्टीकरण देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। जवाब आने के बाद भी अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed