{"_id":"5c5997e7bdec2273a67c9d3c","slug":"131549375463-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक संग दो चोर पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक संग दो चोर पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की बाइक के साथ दो चोर हत्थे चढ़े
मानधाता। चोरी की बाइक संग पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा। वह पलक झपकते ही बाइक उड़ा देते थे। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। अब उनके साथियों की तलाश की जा रही है।
जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए बाइक चोरों को दबोचने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कई टीमों को लगाया था। मानधाता पुलिस व स्वॉट टीम सोमवार की शाम आरडीआरपीएस डिग्री कालेज सराय हरिनारायण के पास बहरिया मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी जेठवारा की ओर से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई पड़े। पुलिस ने रोका तो पीछे भागने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम कल्लन अली व इजहार अली बताया। उनके पास से तमंचा कारतूस भी बरामद हुआ। बाइक चोरों ने बताया कि उनके पास से मिली पल्सर बाइक लाल का पुरवा थाना जेठवारा से चुराई गई थी। तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए रखा था। पुलिस ने पकड़े गए कल्लन अली उर्फ कलानी पुत्र नसीर अहमद , इजहार अली उर्फ केचू पुत्र मुनीर अली निवासी मनेहू थाना जेठवारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
तमंचो के साथ युवक को दबोचा
मानधाता पुलिस सोमवार की रात कस्बे में संजय तिराहा से जेठवारा रोड स्थित बीयर की दुकान के पास मौजूद लोगों की तलाशी लेने लगी। एक युवक को पुलिस ने अपने करीब बुलाया तो वह भागने लगा। जिसे पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए गुल मोहम्मद पुत्र गुलहसन निवासी मिश्रपुर थाना मांधाता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
वांछित को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देश पर मंगलवार की सुबह बाघराय पुलिस ने कई मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी तूफान यादव पुत्र नंदलाल यादव निवासी उमरी कोटिला थाना बाघराय को गिरफ्तार कर लिया।