फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   घर से बुलाकर प्रापर्टी डीलर का कत्ल

घर से बुलाकर प्रापर्टी डीलर का कत्ल

Wed, 02 Jan 2019 06:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
घर से बुलाकर प्रापर्टी डीलर का कत्ल
फोटो-
विज्ञापन

घर से बुलाकर प्रापर्टी डीलर का कत्ल
लाइसेंसी रिवाल्वर और पौने दो लाख रुपये भी लूटे, हत्यारों ने रेलवे लाइन के किनारे फेंकी लाश
बदमाशों ने कनपटी पर सटाकर मारी गोली, मौके पर पहुंचे एसपी ने लिया जायजा, संदिग्धों से चल रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। घर से बुलाकर प्रापर्टी डीलर की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के किनारे गड्ढे में फेंक दिया गया। हत्या के बाद बदमाश उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर और पौने दो लाख रुपये भी लूट ले गए। बुधवार को शव मिलने पर सनसनी फैल गई। घर में कोहराम मचा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पट्टी कोतवाली के सलाहपुर के रहने वाले सुधीर सिंह उर्फ त्रिलोकीनाथ सिंह (28) पुत्र दिनेश सिंह नगर कोतवाली के जोगापुर में रहते थे। वह प्रापर्टी डीलर का काम करते थे। मंगलवार की रात 11 बजे वह खाना खाकर आराम कर रहे थे। तभी किसी ने दरवाजे से आवाज देकर बाहर बुलाया। परिचित की आवाज सुनने के बाद सुधीर बाहर निकले और उससे बातचीत करते हुए करीब बीस कदम दूर तक गए। कुछ देर बाद वह घर के भीतर लौटे। उन्होंने जल्दी से मोबाइल, स्वेटर लेने के बाद लाइसेंसी रिवाल्वर और पौने दो लाख रुपये भी जेब में रख लिए। पत्नी ने उनसे बाहर जाने का कारण पूछते हुए रोका, लेकिन सुधीर ने उसे झटक दिया। बाहर खड़े परिचित की बाइक पर बैठकर रेलवे लाइन की ओर चल पड़े। रात में वह घर नहीं लौटे तो पत्नी परिचितों के पास फोन कर जानकारी लेती रही।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जोगापुर में नर्सेज ट्रेनिंग के करीब सुधीर का शव मिला। उनकी कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई थी। जो दूसरी ओर से बाहर निकल गई थी। उनके पास न तो रुपये थे और न ही रिवाल्वर। पत्नी ने आशंका जताई कि हत्यारे रुपये व रिवाल्वर लूटकर ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो उनके पैंट में बंद मोबाइल मिला। आसपास के लोगों ने उनकी पहचान करने के बाद परिवार को खबर दी। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक एस आनंद और सीओ सिटी भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करते रहे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पट्टी चले गए। एसपी एस आनंद ने बताया कि हत्या की वजह खंगाली जा रही है। रात में सुधीर जिनके साथ थे, उन लोगों से पूछताछ की जा रही है। रिवाल्वर व रुपये लूटने को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोरेंसिक टीम ने की फोटोग्राफी
नगर कोतवाली के जोगापुर के पास रेलवे लाइन के किनारे प्रापर्टी डीलर सुधीर सिंह उर्फ त्रिलोकीनाथ सिंह की हत्या के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन की। वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के दौरान घटनास्थल पर शराब की बोतल व खाली ग्लास भी मिला। जिसे फारेंसिक टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। फिंगर प्रिंट भी लिया गया।



पिता की हत्या से बेटा रहा अंजान
नगर कोतवाली के जोगापुर निवासी सुधीर सिंह उर्फ त्रिलोकीनाथ सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। घर पर पत्नी बाबी व मासूम बेटा नवदीप रहता था। पिता की मौत से अंजान नवदीप किराएदार व मां को रोता देख हैरान था लेकिन उसे घटना की जानकारी नहीं दी गई थी। मॉडर्न साइंस कालेज में पढ़ने वाला नवदीप दूसरे बच्चों के साथ खेलता रहा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर निकले तो उसे जानकारी मिल सकी। इसके बाद वह रोता रहा। चूंकि नवदीप दो अक्तूबर को पैदा हुआ था। इसलिए सुधीर उसे प्यार से गांधी भी कहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed