फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   घरवाले सोते रहे, चोर ले उड़े जेवरात

घरवाले सोते रहे, चोर ले उड़े जेवरात

Tue, 31 Jul 2018 06:28 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
घरवाले सोते रहे, चोर ले उड़े जेवरात
घरवाले गहरी नींद में सोते रहे और चोरों ने घर से जेवरात व रुपये उड़ा दिए। बेखौफ चोर सोलर पैनल संग लाइट भी खोल ले गए। घटना की जानकारी लोगों को मंगलवार की सुबह हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी रोहित सिंह के घर में सोमवार की रात चोर घुस गए। चोर घर का सोलर पैनल व लाइट खोलने के बाद कमरे का ताला तोड़कर अटैची में रखा मंगलसूत्र, बाली, पायल, अंगूठी, सोने की जंजीर और आलमारी से 22 हजार रुपये समेटकर चलते बने। इसकी किसी को कानोंकान भनक तक नही लगी। मंगलवार की सुबह रोहित के परिवार के लोग सोकर उठे तो दंग रह गए। देखा तो जेवरात व रुपये गायब थे। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद वापस लौट गई। दूसरी ओर चोरों ने पयागीपुर बाजार से सोमवार की रात सोलर पैलन व लाइट चुरा लिया। चोरी की घटना से बाजार के लोगों में आक्रोश है। शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed