{"_id":"598b18a44f1c1bf0548b45d3","slug":"131502288036-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटी कटने की अफवाह से दहशत, पुलिस परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोटी कटने की अफवाह से दहशत, पुलिस परेशान
Updated Wed, 09 Aug 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। जिले में चोटी कटने की बढ़ रही घटनाओं के चलते ग्रामीण दहशत में हैं। अब अफवाहों का दौर भी तेज हो गया है। गांवों में सोशल मीडिया पर दर्जनाें चोटी कटने का दावा किया जा रहा ेहै। इससे पुलिस परेशान भी है। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरों की हकीकत खंगाली गई तो सारा मामला फर्जी निकला।
मंगलवार की रात तहसील क्षेत्र के कई गांवों में फर्जी चोटी काटने की खबर वायरल हुई थी। लेकिन हलई का पुरवा की घटना को छोड़ दिया जाय तो चोटी कटने की बात अफवाह ही निकली। पुलिस प्रशासन की तमाम कोशिशाें के बावजूद भी चोटी कटने की अफवाह पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अफवाह हो या फिर चोटी कटने की सच्ची घटना, इससे गांव लोग घबरा गए हैं। हाल यह है कि गर्मी में भी महिलाएं व लड़कियां कमराें में रात बिता रही है। कुछ गांव के लोग तो चोटी कटने के भय से रतजगा करने को मजबूर हो गए हैं। जिन स्थानों पर चोटी कटने की घटना सही साबित हुई है, वहां के लोगों में खौफ है। चोटी कटने की घटना को भूत प्रेत से जोड़कर देख रहे है। इससे बचने के लिए जिन महिलाओं की चोटी कटी है, उनको झाड़ फूंक के लिए भी ले जाया जा रहा है। प्रशासन चोटी कटने की घटनाओं को भूत प्रेत से नहीं जोड़ने का प्रयास करते हुए लोागों को जागरुक कर रहा है, लेकिन ग्रामीण कुछ सुनने को तैयार नहीं हैं।