फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सिपाही के पिता की गोली मारकर हत्या, बाइक लूटी

लूट का विरोध करने पर सिपाही के पिता की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 19 Nov 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Mon, 19 Nov 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
सिपाही के पिता की गोली मारकर हत्या, बाइक लूटी
प्रतीकात्मक तस्वीर
अंतू इलाके में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सिपाही के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश उनकी बाइक, रुपये व मोबाइल लूटकर भाग निकले। रातभर शव घटनास्थल पर पड़ा रहा। पुलिस को भनक तक नहीं लगी। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के शिवरामपुर निवासी रामकरन वर्मा (56) संडवाचंद्रिका ब्लाक में तैनात ग्राम सचिव के मुंशी थे। रामकरन का बेटा राम सिंह सिपाही के पद पर बाराबंकी जनपद में तैनात है। छोटा बेटा अरुण वर्मा प्रयागराज में पढ़ाई कर रहा है। रविवार की रात वह बाइक लेकर अपने परिचित क्षेत्र पंचायत सदस्य जलील के घर कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके साथ उमरी निवासी रामबरन भी था। देर रात दोनों घर के लिए निकले।
विज्ञापन


बंडा मोड़ पर रामबरन को छोड़ने के बाद रामकरन अकेले घर के लिए चल पड़े। कामापुर पारा मोड़ के पास बदमाशों ने रामबरन के गले में गोली मारकर हत्या कर दी और उनकी बाइक, रुपये व मोबाइल लूटकर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर अंतू पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ही पिता की हत्या की खबर मिलने पर सिपाही बेटा राम सिंह थाने पहुंचा। उसकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


एसओ अंतू ने बताया कि जो तहरीर मिली थी उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटनास्थल से न तो बाइक मिली और न ही मोबाइल। यदि लूट हुई है तो विवेचना में धारा बढ़ा दी जाएगी। घटना की जांच के लिए बीडीसी सदस्य व निमंत्रण से लौटे मित्र से पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed