{"_id":"5afad68f4f1c1bdf408b5906","slug":"121526388367-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट के लिए दो पक्षों में चले डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिकट के लिए दो पक्षों में चले डंडे
Updated Tue, 15 May 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरक्षित तत्काल टिकट के लिए लाइन लगाने वाले दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दौड़ाकर एक दूसरे को लोग पीटते रहे। मारपीट होती देख जान बचाकर मुसाफिरों को भागना पड़ा। जानकारी के बाद भी कोतवाली पुलिस और जीआरपी नदारद रही। टिकट के लिए लाइन लगाने वाले लोग सहमे नजर आए। मंगलवार की सुबह भी आरक्षण फार्म वितरण के दौरान हंगामा होता रहा।
ट्रेनों के तत्काल टिकट के लिए 24 घंटे पहले से ही लाइन लगने लगी है। मुसाफिरखाने में स्थित आरक्षण काउंटर के दूसरे छोर टिकट लेने वालों की कतार लगती है। सोमवार की रात लगभग 10.30 बजे दो पक्ष पक्षों में आगे लाइन लगाने को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर में दोनों पक्षों के दर्जन भर युवक बाइकों से आ धमके। वे एक दूसरे पर डंडे व बेल्ट लेकर टूट पड़े। करीब दस मिनट तक उनके बीच मारपीट होती रही। परिसर में एक दूसरे को दौड़ाकर पीटते रहे। मारपीट देख मुसाफिर सहम गए। वे वहां से जान बचाकर बाहर की ओर भागे। वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था। यात्रियों की सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। एक पक्ष मैदान छोड़कर भाग निकला। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी निकल लिए। इस घटना से दूसरे लोग खौफजदा रहे। मंगलवार की सुबह भी आरक्षण फार्म वितरण के दौरान भी हंगामा होता रहा। नगर कोतवाली के एसएसआई ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।