{"_id":"5c801369bdec22140f074d80","slug":"11551897449-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जोड़ी कपड़े, चरस बरामद, भाग निकले चार साथी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो जोड़ी कपड़े, चरस बरामद, भाग निकले चार साथी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी मार्केट में चोरी करने वाला हत्थे चढ़ा
दो जोड़ी कपड़े, चरस बरामद, भाग निकले चार साथी
किराए पर चिलबिला में रहते थे चोर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पंजाबी मार्केट से सात दुकानों में चोरी करने वाला एक बदमाश पुलिस के हाथ लग गया। जबकि उसके चार साथी भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर कोतवाली पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
नगर कोतवाली के पंजाबी मार्केट में दो मार्च की रात बदमाशों ने कपड़े व सराफा की सात दुकानों से हजारों रुपये नकद व सामान चुरा लिया था। मंगलवार की रात प्रभारी कोतवाल संदिग्ध लोगों की तलाश में निकले हुए थे। चिलबिला के पास एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ की तो पंजाबी मार्केट में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात उसने स्वीकार कर ली। पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंची। जहां से 160 ग्राम चरस, दो जोड़ी कपड़े, टी-शर्ट व जींस पैंट के साथ 440 रुपये बरामद हुए। उसके साथियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह भाग निकले थे। पकड़े गए जाऊल पुत्र अजीज निवासी शाहपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि घटना को अंजाम देने वाले उसके साथी इरशाद निवासी मुजफ्फरनगर, इंतजार निवासी मुरादाबाद व मुंतियाज और इबरार निवासी रामपुर फरार है। उनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।
किराएदारों के सत्यापन की खुली पोल
शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में रह रहे बाहरी लोग
दिनभर करते हैं फेरी व मजदूरी, रात में वारदातों को देते हैं अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कितना अमल हो रहा है, यह तो बाहरी चोर के पकड़े जाने के बाद पता चला। कार्यभार संभालते ही किराएदारों के सत्यापन और उनकी जानकारी पुलिस को मुहैया न कराने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई का दावा एसपी ने किया था। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में किराए के मकानों में बाहरी लोगों का डेरा है, लेकिन किसी की जांच नहीं हुई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने सभी थानेदारों को निर्देश जारी किया था कि मकान के किराएदारों की जानकारी जुटाएं। मकान मालिक खुद अपने किराएदारों का पूरा ब्यौरा नजदीकी पुलिस चौकी या कोतवाली में उपलब्ध करा दें, ताकि ऐसे लोगों का पुलिस सत्यापन कर सके। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो मकान मालिकों पर भी पुलिस शिकंजा कसेगी। एसपी के आदेश पर मातहत अमल करना तो दूर एक कदम भी नहीं चले। तभी तो चिलबिला में रामपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर के रहने वाले लोग किराए के मकान में रहकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते रहे। जिसकी पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। पकड़े गए बदमाश जाउल ने बताया कि पश्चिमी यूपी के अलावा बिहार व बंगाल के लोग आकर जिले में रहते हैं। वह दिनभर फेरी लगाते हैं या मजदूरी करते हैं और रात में घटनाओं को अंजाम देते हैं। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में ऐसे लोगों की भरमार है। जिनका कोई रिकार्ड पुलिस के पास नहीं रहता। खुद मकान मालिक भी उनके बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते। एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा ने बताया कि किराएदारों का सत्यापन करने के लिए निर्देश दिए गए थे। पुलिस के साथ-साथ नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। ताकि ऐसे बदमाशों की जांच पड़ताल हो सके। इसमे नागरिकों को भी पुलिस का सहयोग करना होगा।