{"_id":"5b38d48b4f1c1bfd6e8baa5e","slug":"11530451083-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुई की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुई की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Updated Sun, 01 Jul 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गड़वारा। बाजार में स्थित रुई की दुकान में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपये के सामान व 40 हजार नगदी जलकर राख हो गई। अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा बाजार में बिहार प्रांत के समस्तीपुर का रहने वाला सुल्तान रजाई-गद्दे का कारोबार करता है। दुकान में रुई भी रखी हुई है। शनिवार की देर रात अचानक रुई में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। यह देख सुल्तान शोर मचाने लगा। आसपास के लोगों ने फायरब्रिगेड को खबर देने के बाद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। लपटों ने दुकान में रखे सामान को जलाकर राख कर दिया। दुकान के भीतर रखी 40 हजार नगदी के साथ करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया। फायरब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।