फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   रिश्तेदारों के साथ मिलकर पत्नी को कचहरी में पीटा 19-16-42

रिश्तेदारों के साथ मिलकर पत्नी को कचहरी में पीटा 19-16-42

Sun, 02 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
रिश्तेदारों के साथ मिलकर पत्नी को कचहरी में पीटा 19-16-42
रिश्तेदारों के साथ मिलकर पत्नी को कचहरी में पीटा
विज्ञापन

चेन व पर्स छीनकर धमकाया, महिला प्रकोष्ठ में सुनवाई के बाद हुई घटना
कोतवाली पहुंची पीड़िता की फरियाद हुई अनसुनी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। महिला प्रकोष्ठ में सुनवाई के लिए पहुंची पत्नी को पति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मारापीटा। उसके गले से चेन व पर्स छीन लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। फरियाद लेकर कोतवाली पहुंची पीड़िता का दर्द सुनने को कोई तैयार नहीं था।

कंधई थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी रंजना प्रजापति पुत्र जगन्नाथ प्रजापति ने अपने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ महिला सहायता प्रकोष्ठ में शिकायत दे रखा है। रविवार को तारीख नियत थी। इसलिए वह अपने चाचा के साथ सुनवाई के लिए कचहरी आई थी। रंजना की मानें तो लगभग एक बजे वह कचहरी परिसर में बैठी थी। तभी उसका पति अजीत निवासी मझगवां अपने रिश्तेदार व पांच अन्य लोगों के साथ चार पहिया वाहन से पहुंचा। वे लोग मुझे दबोच लिए। कुछ लोग उसके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर मारापीटा। पति के रिश्तेदार ने उसकी चेन, मोबाइल व पर्स छीन लिया। आसपास के लोगों को एकत्र होता देख वे पीछे हटे। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर डायल 100 की टीम आती देख वे भाग निकले। पीड़िता अपनी फरियाद लेकर कोतवाली पहुंची लेकिन उसकी बात किसी ने नहीं सुनी। जिसके चलते तहरीर देकर वह अपने घर रोते बिलखते चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed