{"_id":"5bb7cb38867a55351d46658d","slug":"111538771768-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने लगाई चौपाल, समस्याएं दूर करने का आश्वासन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद ने लगाई चौपाल, समस्याएं दूर करने का आश्वासन
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
सांसद ने लगाई चौपाल, समस्याएं दूर करने का आश्वासन
भगवा में ग्रामीणों ने नया मालगोदाम रोड का मुद्दा उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। भगवा गांव में शुक्रवार को सांसद हरिबंश सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं जानने के लिए चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने नया मालगोदाम से भंगवा जाने वाली जर्जर सडक़ का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से सडक़ न बनने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर सांसद ने कहा कि रेलमंत्री से मिलकर इसके बारे में जानकारी दी जाएगी और रेलवे के चलते आ रही अड़चन को दूर समस्या खत्म कराने का प्रयास किया जाएगा। इसी तरह से सांसद ने कोहड़ौर के चंदौका में भी चौपाल लगाई। इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि कोहड़ौर से अंतू जाने वाली सडक़ चंदौका के आगे करीब आठ सौ मीटर तक नहीं बनी है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इस पर सांसद ने समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राणा प्रताप सिंह, मनोज सिंह, नरेंद्र दूबे, रमेशचंद्र पांडेय, विशालनाथ तिवारी, हरिबख्श सिंह, कल्लू सिंह, प्रधान मुन्ना पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
पूर्व सांसद को धमकी, दस लाख रंगदारी मांगी
मछलीशहर के पूर्व सांसद सीएन सिंह ने पुलिस से की शिकायत, शुरू हुई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में रंगदारी मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मछलीशहर के पूर्व सांसद सीएन सिंह से फोन पर दस लाख रुपये रंगदारी मांगी गई। रुपये न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पूर्व सांसद की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली के भगेसरा निवासी मछलीशहर के पूर्व सांसद सीएन सिंह के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे एक फोन आया। फोन करने वाले ने पहले खुद को बैंक कर्मचारी बताया और उनसे एटीएम का कोड पूछा। सांसद के इनकार करने पर फोन करने वाले ने अपशब्द कहने शुरू कर दिए। दस लाख रुपये रंगदारी मांगी। न देेने पर जान से मारने की धमकी दी। पूर्व सांसद की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
शौच गई विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास
शोर पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/बीरापुर। शौच गई विवाहिता के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता शुक्रवार भोर में अकेले शौच के लिए गई थी। सूनसान स्थान पर गांव के एक युवक ने उसे दबोच लिया। वह उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विवाहिता के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।