{"_id":"5af305004f1c1b9f098b9060","slug":"111525875968-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से छेड़खानी के विरोध में मां को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी से छेड़खानी के विरोध में मां को पीटा
Updated Wed, 09 May 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी से छेड़खानी करने वाले आरोपी के घर जाकर शिकायत करने वाली मां को भी मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने अपनी शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अंतू थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ गांव के दो दबंग युवक अक्सर छेड़छाड़ करते हैं। मौका मिलने पर उसके साथ अश्लील हरकत करने से भी बाज नहीं आते। इससे किशोरी व उसके परिजन परेशान हो चुके हैं। मंगलवार की शाम किशोरी का भाई शौच के लिए निकला था। जिसे किशोरी समझकर आरोपी दबंग युवक पहुंच गए। वे उससे छेड़खानी करने के लिए आगे बढ़ ही रहे थे कि युवक को देख भाग निकले। इस मामले की शिकायत लेकर पीड़ित किशोरी की मां आरोपियों के घर जाने लगी। रास्ते में दबंग युवकों ने अपने साथियों के साथ उसे रोक लिया। उसकी जमकर पिटाई कर लौटा दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।