{"_id":"5c699438bdec22105574f3b1","slug":"101550423096-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये गबन करने वाले ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों रुपये गबन करने वाले ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों रुपये गबन करने वाले ठेकेदारों पर कसेगा पुलिस का शिकंजा
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की पड़ताल, जांच में खुलेगी घोटालें की परतें
अभी तक सेटिंग करने में जुटे ठेकेदारों को नहीं मिली कामयाबी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बिजली विभाग के संविदाकर्मियों की भविष्य निधि के लाखों रुपये गबन करने वाले तीन कंपनी के ठेेकेदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। पुलिस से सेटिंग करने में जुटे ठेकेदारों की दाल नहीं गली। रविवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
अधिशाषी अभियंता रामसनेेही ने 9 फरवरी को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग के जरिए बिजली विभाग को कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली लक्ष्मी इंटरप्राइजेज सर्वोदय नगर अल्लापुर प्रयागराज के प्रोपराइटर बृजेश सिंह द्वारा विभाग के साथ किए अनुबंध का उल्लंघन करते हुए भविष्यनिधि दस माह से नौ लाख बासठ हजार रुपये, संतरविदास नगर भदोही की कंपनी एमकेएस इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर पंकज सिंह द्वारा भी चार लाख उनसठ हजार रुपये गबन कर लिया गया। आरबी कंस्ट्रकशन कंपनी दारागंज प्रयागराज के प्रोपराइटर बृजेश सिंह ने भी एक लाख छियान्न्वे हजार रुपये कर्मचारियों के खाते में जमा नहीं किए। नियोक्त अंशदान की धनराशि न जमा कर अनुबंध का उल्लंघन किया गया। दुर्घटना बीमा से संबंधित कोई कागजात मुहैया नहीं कराया गया। कई दिनों तक कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने से आनाकानी करती रही। ठेकेदार भी सेटिंग करने में लगे रहे, लेकिन नाकामी हाथ लगी। शहर कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। ठेकेदारों ने कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं के मामले में खेल किया है। छानबीन के बाद घोटाले की रकम बढ़ भी सकती है।
टीम लेकर जंगल पहुंचे डीएफओ, नहीं मिली कामयाबी
प्रतापगढ़। वन विभाग की टीम लेकर डीएफओ रविवार की रात कुशफरा पहुंचे। कई घंटे तक तेंदुए का बाहर की ओर निकलने का इंतजार करते रहे। गांव के लोग भय के कारण सामने नहीं आए। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए केवल औपचारिकता निभाती रही।