फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कटराइंद्रकुंवर में वृद्ध की बल्लम-फरसे से प्रहार कर हत्या

कटराइंद्रकुंवर में वृद्ध की बल्लम-फरसे से प्रहार कर हत्या

Thu, 25 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
कटराइंद्रकुंवर में वृद्ध की बल्लम-फरसे से प्रहार कर हत्या
फोटो-
विज्ञापन

कटराइंद्रकुंवर में वृद्ध की बल्लम-फरसे से प्रहार कर हत्या
मारपीट में मृतक पक्ष से 12 और दूसरे पक्ष से 3 लोग घायल
विलंब से पहुंची एंबुलेंस, आक्रोशित लोगों ने पथराव कर की तोड़फोड़
एसपी की मौजूदगी में जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों ने किया हंगामा, तीन लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
कटरामेदनीगंज। कटराइंद्रकुंवर गांव में गुरुवार रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बल्लम-फरसे के हमले में वृद्ध की मौत हो गई। ईंट पत्थर के साथ ही लाठी डंडे के हमले में मृतक पक्ष के 12 लोग और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। विलंब से एंबुलेंस पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने पथराव कर शीशा तोड़ दिया। जिला अस्पताल में दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो मारपीट की नौबत फिर आ गई। एसपी की मौजूदगी में पंद्रह मिनट तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
नगर कोतवाली के कटराइंद्रकुंवर निवासी रामगरीब (60) का पड़ोसी छंगू से जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। गुरुवार रात जमीन पर कब्जे को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि अचानक छंगू ने अपने रिश्तेदारों के साथ रामगरीब पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडे के साथ ही बल्लम व फरसा लेकर हमला बोल दिया। जो भी सामने मिलता उसे लोग पीटने लगते। इस दौरान रामगरीब के ऊपर बल्लम व फरसे से लोगों ने हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। यह देख परिजन बीच-बचाव को दौड़े तो हमलावरों ने उन पर भी हमला बोला। ईंट पत्थर भी चलता रहा। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो हमलावर वहां से भागे। घटना की जानकारी के बाद भी मौके पर पुलिस व एंबुलेंस नहीं पहुंचीं। घटनास्थल पर ही रामगरीब की सांसें थम गईं। मदद न मिलती देख परिजन घायलों को लेकर पैदल ही चल पड़े। महकनी मोड़ के पास एंबुलेंस पहुंची। आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे एंबुलेंस का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो व एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने रामगरीब को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही राम गरीब पक्ष के घायल मनीष कुमार (18) पुत्र विजय कुमार, पंकज कुमार (19) पुत्र रामगरीब, अनीता (15) पुत्र रामगरीब, विजय (40), शोभा देवी (30) पत्नी ओम प्रकाश, अजीत (17) पुत्र मल्हूराम, हजारी (28) , रामजतन (70), ओम प्रकाश (32), अमरावती (32), रामगरीब का नाती सनी (14) अपना आपा खो दिए। तभी इमरजेंसी में इलाज करा रहे दूसरे पक्ष के सोहनलाल (32) , छंगू (50) और अंकुर (19) पर लोगों की नजर पड़ी। जिसे लेकर आक्रोशित परिजन हंगामा करने लगे। चिकित्सकों ने दरवाजा बंद कर लिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा पहुंच गए। एसपी की मौजूदगी के बावजूद लोग हंगामा करते हुए सोहनलाल समेत अन्य लोगों को मारने पीटने पर अमादा हो गए। हालांकि सभी को दूसरे रास्ते से निकालकर कोतवाली ले जाया गया। एसपी ने सभी को किसी तरह समझाबुझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही से हुआ खूनी संघर्ष
शिकायत के बाद भी पुलिस मौके पर जांच करने तक नहीं गई
जमीन को लेकर कई सालों से चली आ रही थी रंजिश, घटना के समय अधिकांश सदस्य थे बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
कटरामेदनीगंज। पुलिस की लापरवाही से कटराइंद्रकुंवर में गुरुवार की शाम खूनी संघर्ष हो गया। मृतक पक्ष के लोगों का आरोप था कि शिकायती पत्र देने के बाद भी पुलिस जांच करने नहीं गई। जिससे दूसरे पक्ष का हौसला बढ़ा हुआ था। घटना के समय मृतक पक्ष के लोग कमाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाली के कटराइंद्रकुंवर निवासी राम गरीब व छंगू के बीच कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। रामगरीब के परिवार का एक दिव्यांग मकान बनाकर अलग रहता था। जिला अस्पताल में पुलिस अधीक्षक के पूछने पर मृतक पक्ष के परिजनों का गुस्सा फूृट पड़ा। मृतक के भतीजे ने बताया कि कोतवाली व सिटी चौकी की पुलिस की लापरवाही के कारण घटना हुई है। दो माह पहले हुए विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। यदि पुलिस सख्ती की होती तो आज यह नौबत न आती। गांव के कुछ दबंग लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को उकसा कर घटना कराई है। छंगू पक्ष के लोगों ने अपने रिश्तेदार को बुला लिया था। पहले से ही घटना की साजिश रची गई थी। यदि पुलिस सूचना के बाद समय पर पहुंच जाती तो रामगरीब की जान बच जाती और दूसरे लोग बच जाते। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने सभी को भरोसा दिलाया कि वह सख्त कार्रवाई करेंगे। तब जाकर लोग शांत हुए।
इनसेट------
आधे घंटे तक अस्पताल में हंगामा, मची भगदड़
पुलिस की मौजूदगी में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आधे घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। पुलिस भी हंगामा करने वाले लोगों के आगे घुटने टेके रही। हंगामे के चलते अस्पताल में भगदड़ मच गई। पुलिस दूसरे मरीज के तीमारदारों को ही बाहर करने लगी। यहां तक इमरजेंसी के वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने दरवाजा बंद कर लिया। हंगामे के दौरान चिकित्सक व फार्मासिस्ट भी कुछ देर के लिए हट गए। बवाल थमने के बाद ही मरीज व उनके तीमारदारों ने राहत की सांस ली।
इनसेट------
मांस का लोथड़ा लेकर युवक पुलिसकर्मियों से करता रहा धक्कामुक्की
बल्लम व फरसे के हमले में मृत रामगरीब के शरीर के मांस का टुकड़ा निकल गया था। जिसे लेकर उसके परिवार का युवक लेकर अस्पताल में घूमता रहा। वह पुलिस अधीक्षक से लेकर पुलिसकर्मियों की ओर मांस का लोथड़ा दिखाते हुए अपना गुबार निकालता रहा। एक समय तो ऐसा आया कि मृतक के परिवार की महिलाएं व पुरुष मरने मारने पर अमादा हो गए। वह हमलावर पक्ष के लोगों को खोजने के लिए पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की तक करते रहे। पुलिसकर्मी सभी को बाहर निकलने नहीं दे रहे थे। पुलिस को भी परिवार के लोग खरीखोटी सुनाने से बाज नहीं आए।



0000000
जमीन विवाद में अधेड़ को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने अधेड़ को पीटकर घायल कर दिया। थाना क्षेत्र के मुआर गांव में लव सिंह (55) पुत्र रामनारायण सिंह निवासी खरवई मानाधाता गुरुवार को रिश्तेदारी में आए थे। पहले से ही दोनों पक्ष में तनातनी चल रही थी। लव सिंह को देख पडा़ेसियों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed