फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मासूम के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए थाने पहुंची महिलाएं

मासूम के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए थाने पहुंची महिलाएं

Tue, 24 Oct 2017 07:06 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
मासूम के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए थाने पहुंची महिलाएं
लालगंज। दुकान के सामने बैठी एक युवती का मारुति वैन सवार दो अज्ञात युवकों ने तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। अज्ञात जगह ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती को तमंचे की बट से पीटा और कपड़े फाड़ दिए। अगले दिन युवती को रास्ते में कार से धकेल कर आरोपी भाग निकले। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक बाजार में रविवार शाम करीब सात बजे एक कारोबारी की तकरीबन बीस साल की बेटी दुकान के सामने बैठी थी। इस बीच मारुति वैन सवार दो युवक युवती का मुंह दबाकर ले गए। आरोपियों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों युवक भोर में अज्ञात जगह पहुंचे और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती को तमंचे की बट से पीटा और कपड़े भी फाड़ दिए। गैंगरेप के बाद सोमवार दोपहर युवती को वैन से दोनों आरोपी निकले। रास्ते में सुनसान जगह पर उसे धकेलकर आरोपी भाग निकले। बाद में युवती बस से किसी तरह घर पहुंची।
विज्ञापन

परिजनों को आपबीती सुनाई । मंगलवार को युवती परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और अपहरण कर गैंगरेप की तहरीर दी। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है। उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ की जा रही है। अफसरों को जानकारी देने के बाद जो निर्देश मिलेगा, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed