फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मनचले से आजिज छात्रा ने छोड़ा स्कूल

मनचले से आजिज छात्रा ने छोड़ा स्कूल

Fri, 14 Jul 2017 07:42 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
मनचले से आजिज छात्रा ने छोड़ा स्कूल
प्रतापगढ़। शोहदे से आजिज एक छात्रा पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो गई। रास्ते में आते-जाते मनचला अक्सर उससे ओछी हरकतें करता था। परिजनों ने एंटी रोमियो स्क्वॉयड से इसकी शिकायत की, लेकिन शोहदे के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। इससे छात्रा ने अब स्कूल जाना बंद कर दिया है। छात्रा के परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और छात्रा की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस आरोपी के परिजनों को फटकार लगाकर शांत बैठ गई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के अंबेडकर चौराहा, कंपनीबाग इलाके की रहने वाली एक युवती सकेत डिग्री कॉलेज की छात्रा है। वह रोजाना साइकिल से कॉलेज जाती थी। रास्ते में पुरानी दीवानी इलाके का एक युवक उसे देखकर फब्तियां कसता था। शुरू में छात्रा ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज कर दिया। इससे उसका मनोबल बढ़ता गया। मनचले ने उसे रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। मोबाइल नंबर मांगने लगा। इससे वह तंग आ गई। परेशान होकर उसने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए कालेज जाना बंद कर दिया। घरवालों ने इसकी जानकारी एंटी रोमियो स्क्वॉयड को दी। इस पर पुलिस शिकायत दर्ज करके आरोपी के घर पहुंच गई। आरोपी नहीं मिला तो उसके पिता को जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी ले आई। यहां पुलिस ने आरोपी को पिता को फटकार लगाकर बेटे को समझाने की बात कहकर छोड़ दिया। आरोपी के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। इससे छात्रा के परिजन परेशान हैं। अब वे मामले की शिकायत सीएम योगी से करने की बात कह रहे हैं। इस बारे में जिला अस्पताल की महिला पुलिस चौकी इंचार्ज व एंटी रोमियो स्क्वॉयड इंचार्ज कांती चौहान ने बताया कि शिकायत आई थी। मामले में सुलह समझौता करवा दिया गया है। छात्रा स्कूल जा रही है। आरोपी को उसके परिजनों ने ही घर से भगा दिया है। इन दिनों वह प्रतापगढ़ में नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed