फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Crime reached peak in BJP government

भाजपा सरकार में चरम पर पहुंचा अपराध

Wed, 27 Nov 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Crime reached peak in BJP government
बाबागंज स्थित होटल में प्रेसवार्ता में बोलते यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा0 नीरज तिवारी। - फोटो : PRATAPGARH
कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा है कि भाजपा सरकार में अपराध चरम पर पहुंच गया है। हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती, लूट से आम नागरिकों का जीना मुश्किल हो गया है। सरकार की गलत नीतियों के चलते समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है।
विज्ञापन

बाबागंज स्थित होटल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह करके सत्ता में आई। अब जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा ने देश के दो करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष नौकरी देने का वादा किया था, मगर आलम यह है कि प्रतिवर्ष लगभग पांच करोड़ नौकरियां खत्म हो रही हैं।
विज्ञापन

इससे शिक्षित बेरोजगार, किसान, मजदूर, महिलाएं सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आवारा जानवर किसानों की फसल तहस-नहस कर रहे हैं। गांव के किसान रतजगा करके फसलों की रखवाली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की खोई प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा। किसानों, महिलाओं, नौजवानों की आवाज को बुलंद किया जाएगा। इस मौके पर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी, रोहित शुक्ल, यमुना प्रसाद पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed