{"_id":"cdb0cbaa6048d305b337e4a9fb24511e","slug":"crime-news-hindi-news-660","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवालियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवालियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे चरण के मतदान के दौरान कुंडा तहसील क्षेत्र में उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया। बूथ लूटने के साथ ही मारपीट, फायरिंग के साथ ही स्कार्पियो को आग के हवाले कर दिया गया। गुरुवार को पुलिस उनकी तलाश में मुकदमा दर्ज कर दबिश पर दबिश देती रही। महेशगंज थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी पूर्व प्रमुख मनोज शुक्ला के पिता ओमप्रकाश शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने चंद्रशेखर, रवि व संजय सरोज को नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के आमीपुर मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी हेमकुमार की तहरीर पर पुलिस ने 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तौसीफ, राजकुमार व सुभाष को गिरफ्तार कर लिया।
हथिगवां के बिहरिया निवासी तौफीक पुत्र जैनउल्ला की तहरीर पर पुलिस ने नूर मोहम्मद समेत सात के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बिसहिया निवासी जाकिर हुसैन ने पड़ोसी नसीम पुत्र मुसलिम समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि चुनावी रंजिश में उसे घर में घुसकर मारापीटा गया। इसी तरह नया पुरवा सराय कीरत निवासी गीता पत्नी सुरेश कुमार की तहरीर पर चुनावी रंजिश में मारपीट करने वाले विजय कुमार समेत अन्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बछंदामऊ में हरिकेश सरोज की तहरीर पर पुलिस ने नसरुद्दीन समेत 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बवाल की आशंका को देखते हुए कुंडा में डेरा डाले डीआईजी भगवान स्वरूप भी गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बवाल की बाबत जानकारी ली।