फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

लाखों के पुराने बिजली के तार, पोल और एलटी लैंप गायब

Sun, 14 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 14 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
पिछले चार साल में नवीनीकरण के नाम पर बिजली विभाग ने जिले में जो भी जर्जर तार, पोल और एलटी लैंप बदले उन पुराने सामानों को जिम्मेदारों ने स्टोर में नहीं जमा किया है। लाखों के ये सामान कहां गायब हो गए हैं यह किसी को पता नहीं है। मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी ने इस आशय का पत्र स्टोर इंचार्ज को भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


एक्सईएन प्रथम के यहां से वर्ष 2012-16 के बीच जिले में नवाबगंज, कुंभीआइमा, उदयापुर, पूरेअंती, कंधई बाजार जैसे कई इलाके में बिजली के तार, पीसीसी पोल और जीआई वायर, एसीएसआर कंडक्टर आदि बदलने काम तेजी से कराया गया। नया लगाने के बाद जो सामान निकले, उनको स्टोर में नहीं जमा किया गया। सूत्रों की मानें तो संबंधित इलाके के जेई की यह जिम्मेदारी होती है कि जो भी पुराना सामान निकला है उसको स्टोर में जमा कर दें।
विज्ञापन


मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया है। इस बारे में एक्सईएन प्रथम एके श्रीवास्तव का कहना है कि अभी वह नए आए हैं। उनको शहर में हुए नवीनीकरण की जानकारी है। ग्रामीण इलाके में वे पता करवाते हैं। अगर ऐसा है तो जेई से कहा जाएगा कि वह सामानों को जमा कराएं। विद्युत केंद्र भंडार के सहायक अभियंता आनंद मिश्रा कहना है कि पुराने जर्जर तार, एलटी लैंप, जीआई वायर आदि अभी तक स्टोर को नहीं प्राप्त हुए हैं। जेई की जिम्मेदारी है कि वे सामानों को स्टोर में जमा कराएं। मगर ऐसा नहीं हुआ है। इस संबंध में एक्सईएन प्रथम और संबंधित जेई को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed