{"_id":"5a6ccedd4f1c1b86268b69d7","slug":"crime-near-rampur-bawali-chauraha","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व बर्तन की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना व बर्तन की दुकान से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। रामपुर बावली चौराहे पर स्थित किराना व बर्तन की दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांचकर लौट गई।
लालगंज कोतवाली के रामपुर बावली गांव निवासी राहुल अग्रहरि पुत्र राजेंद्र प्रसाद अग्रहरि ने स्थानीय चौराहे पर किराना की दुकान खोल रखी है। 25 जनवरी की रात चोरों ने पीछे से दुकान में सेंध काटकर 25 हजार नकदी व करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान उड़ा दिए।
बगल में ही रामपुर बावली के वंशीलाल पुत्र सुंदरलाल की बर्तन की दुकान है। उचक्कों ने वंशीलाल की दुकान में भी पीछे से सेंध काट दी और 15 हजार नगदी, बर्तन उठा ले गए। दुकानों के बगल में दो बैंक भी हैं। सुबह सूचना पर पुलिस के साथ बैंककर्मी भी भागकर मौके पर पहुंचे। बैंक सुरक्षित देख उनकी जान में जान आई। पुलिस किराना व बर्तन की दुकान पर गई और छानबीन की। कोई सुराग नहीं मिलने पर लौट गई। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।