{"_id":"594ac1bc4f1c1b12498b4885","slug":"crime-near-bhopiamau-police-chauki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाश महिला का पर्स छीनकर भागे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाश महिला का पर्स छीनकर भागे
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
शहर के करीब हाईवे पर बाइकसवार बदमाशों का उत्पात जारी है। बुधवार को महिला का पर्स छीनकर बदमाश भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक पर ही गुस्सा उतारा। टेंपो को पुलिस चौकी में खड़ा करने के बाद चालक को कोतवाली भेज दिया। इससे टेंपो चालकों में आक्रोश है।
वाहन चेकिंग भी लूट, छिनैती की वारदातों को रोक नहीं पा रही है। पुलिस अपराधों का ग्राफ कम करने के लिए छिनैती और लूट की घटनाओं को केस दर्ज करने में आनाकानी करती रहती है। बुधवार को रानीगंज की रहने वाली शबाना बानो ईद की खरीदारी करने के लिए शहर आई थी। सामान खरीदने के बाद टेंपो से घर लौट रही थी। भुपियामऊ चौराहे के करीब वह टेंपो रोककर फल लेने के लिए उतरी। बताया जाता है कि चौराहे पर ही चीता मोबाइल मौजूद थी। बेखौफ बदमाशों ने फल लेने जा रही महिला का पर्स छीनकर सरायबहेलिया की ओर भाग निकले। शोर पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पूछताछ के बाद टेंपो समेत चालक को पुलिस चौकी ले आई। जहां टेंपो का चालान करने के बाद चालक को कोतवाली भेज दिया। शबाना के मुताबिक पर्स में महंगा मोबाइल और करीब 14 हजार रुपये थे। चौकी प्रभारी भुपियामऊ ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। बतादें कि माह भर के भीतर टेंपो से छिनैती की छह से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं।