{"_id":"5948208c4f1c1b083d8b46d5","slug":"crime-in-usri-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातियों-घरातियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातियों-घरातियों में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू थाना क्षेत्र के उसरी में डीजे पर गाना बजाने को लेकर बरातियों व घरातियों के बीच दो राउंड मारपीट हुई। मारपीट के दौरान अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। पुलिस की मौजूदगी में खिचड़ी की रस्म पूरी हुई और दुल्हन की विदाई हो सकी। पुलिस मारपीट करने वाले लोगों की तलाश कर रही है।
उसरी निवासी बब्बू वर्मा की बेटी शांति की रविवार को अंतू थाना क्षेत्र के महुआए से बारात आई थी। द्वारपूजा के दौरान डीजे पर बज रहे भोजपुरी गानों को लेकर बरातियों व घरातियों के बीच मारपीट हो गई। हालांकि लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को रफा दफा कर दिया। रात में किसी तरह वैवाहिक कार्यक्रम हो गया। सोमवार की सुबह दूल्हा मदन खिचड़ी खाने के लिए बैठा। तभी फिर से घरातियों और बरातियों के बीच टकराव हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी। मारपीट होती देख भगदड़ मच गई। लोगों की पिटाई से अगुवा अमर बहादुर वर्मा समेत दस लोगों को चोटें आईं। लोगों ने भागकर जान बचाई। इस मामले की शिकायत दूल्हा के पिता ने पुलिस को दी। अंतू पुलिस मौके पर पहुंची और खिचड़ी की रस्म पूरा कराने के बाद दुल्हन की विदाई कराई। हमलावरों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। दूल्हे के पिता ने आरोप लगाया था कि उसकी बाइक तोड़ने के साथ ही गले से चेन लोग छीन ले गए। छानबीन के दौरान घराती पक्ष के लोगों पर आरोप साबित नहीं हुए। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। एसओ अंतू ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जाएगी।