फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in unchahar

प्रतापगढ़ के चार लोगों समेत पांच को जिंदा जलाया

Wed, 28 Jun 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 28 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime in unchahar
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में सोमवार रात झुलसने से पांच लोगों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोप है कि वर्चस्व की जंग में पांचों लोगों को जिंदा जला दिया गया। मरने वालों में चार लोग प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के जबकि एक युवक कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। ऊंचाहार पुलिस इस मामले में इटौरा बुजुर्ग गांव की प्र्रधान के तीन पुत्रों और पूर्व ब्लाक प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



पुलिस मारे गए प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ इलाके के देवारा गांव के पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला (40) पुत्र गिरिजा शंकर के भाई देवेश शुक्ला की तहरीर पर चार नामजद और चार अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। देवेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे भूसई इटौरा बुुजुर्ग गांव में उसकी ससुराल है। वहां किसी के न होने के चलते सारी संपत्ति उसे मिली है। वह परिवार समेत वहीं रहता है। रोहित का भी अक्सर वहां आना-जाना लगा रहता था। वह इटौरा गांव से प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। इसे लेकर गांव की प्रधान रामश्री के पुत्र राजा यादव उर्फ विजय बहादुर, कृष्ण कुमार यादव और प्रदीप यादव पुत्र संतराम उससे खुन्नस रखते थे। ससुराल में वह नया मकान बनवा रहा है। इसके चलते सोमवार को रोहित अपने दोस्त बच्चा शुक्ला उर्फ नरेंद्र (22) पुत्र रामलखन शुक्ला निवासी देवारा संग्रामगढ़ प्रतापगढ़, अंकुश मिश्रा उर्फ भास्कर (25) पुत्र शिवकुमार मिश्रा, अनूप मिश्रा (28) पुत्र स्व. रमाकांत मिश्रा निवासी पूरे पंडित का पुरवा भरतपुर संग्रामगढ़, बृजेश शुक्ला (26) पुत्र अवध नारायण शुक्ला निवासी सातौं, सैनी कौशाम्बी, वीरू पांडेय निवासी देवारा संग्रामगढ़ के साथ इटौरा आया था। सोमवार रात करीब आठ बजे के बाद रोहित सभी को सफारी से लेकर इटौरा से अपने ननिहाल ऊंचाहार थाना क्षेत्र के झमनी का पुरवा जाने के लिए निकला।
विज्ञापन


आपटा गांव के पास राजा यादव, कृष्ण कुमार यादव, प्रदीप यादव और पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवकुमार यादव समेत आठ लोग असलहे लेकर खड़े थे। उन्होंने गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। रोहित ने गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन आगे खंभा होने के चलते सफल नहीं हो सका। गाड़ी रुकते ही हमलावरों ने बच्चा शुक्ला, अंकुश मिश्रा, अनूप मिश्रा को बाहर निकालकर लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद गाड़ी मेें आग लगा दी। झुलसने के कारण बच्चा, अंकुश, अनूप, रोहित शुक्ला और बृजेश शुक्ला की मौत हो गई। जबकि देवश शुक्ला और वीरू पांडेय मौका पाकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में इटौरा बुजुर्ग प्रधान रामश्री के पुत्र राजा यादव, कृष्ण कुमार यादव, प्रदीप यादव और पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवकुमार यादव आदि के खिलाफ जलाकर मार डालने का केस दर्ज किया है। एसपी रायबरेली गौरव सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed