{"_id":"59d51e654f1c1bd1538b5bf2","slug":"crime-in-station-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी की बांसुरी और सोने का लॉकेट चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी की बांसुरी और सोने का लॉकेट चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। चोरों ने मंगलवार रात मंदिर से चांदी की बांसुरी, सोने का लॉकेट और अन्य सामान उड़ा दिया। चोरी की खबर लोगों को बुधवार सुबह हुई। लोगों ने घटना का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला में चोर बेखौफ हो गए हैं। मंगलवार रात स्टेशन रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के बंद दरवाजे का ताला तोड़कर कृष्ण भगवान की प्रतिमा से सोने का लॉकेट, चांदी की बांसुरी, मोबाइल व दान पेटिका आदि चुरा ले गए। बुधवार सुबह लोगों को चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना मिलने पर चिलबिला पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच स्थानीय व्यापारियों व श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि रेलवे कालोनी में दानपेटी टूटा मिला। जिसमें कई माह का पैसा था। बता दें कि इसके पहले भी चिलबिला क्षेत्र में चोरी, छिनैती व टप्पेबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन चोरों पर अंकुश नहीं लग पाया। लोगोें ने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि घटना का खुलासा और मंदिर के आभूषण बरामद नहीं होते तो वे लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। शहर कोतवाल ने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना नशेड़ियों की करतूत है। उनकी तलाश की जा रही है।