{"_id":"58dff3204f1c1b424763e993","slug":"crime-in-sarai-bahelia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदिरा की दुकानों को लेकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदिरा की दुकानों को लेकर बवाल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे से हटकर दूसरी जगह खुलने वाली मदिरा की दुकानों को लेकर बवाल होता रहा। सराय बहेलिया की दलित बस्ती की महिलाओं ने लाठी डंडे से लैस होकर दुकान पर धावा बोल दिया। समय पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। दुकान न खुलने का वादा करने पर महिलाएं शांत हुईं। शहर में भी शराब की दुकानों को लेकर हंगामा होता रहा।
भुपियामऊ में हाईवे पर देशी शराब की दुकान थी। अनुज्ञापी विनोद प्रताप सिंह ने दुकान खाली करने के बाद सराय बहेलिया दलित बस्ती में दुकान खोलने की तैयारी की थी। दलित बस्ती के करीब पंपिगसेट पर खुल रही शराब की दुकान को लेकर दलित बस्ती के लोग विरोध जता रहे थे। शनिवार को दुकान खुलने की भनक लगते ही महिलाएं हाथ में लाठी डंडा लेकर दुकान पर धावा बोल दीं। खबर मिलने पर चौकी प्रभारी भुपियामऊ भागकर मौके पर पहुंचे। वे महिलाओं को समझाने बुझाने के साथ ही अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। खबर मिलने पर नगर कोतवाल मौके पर पहुंच गए। महिलाओं व मदिरा की दुकान लगाने वाले सेल्समैन के बीच टकराव की नौबत आ गई थी। महिलाओं का आरोप था कि भुपियामऊ के लिए चयनित दुकान दूसरे गांव में कैसे खुलेगी। जिस स्थान पर दुकान खुल रही है। वहां से महिलाएं सुबह शाम निकलती हैं। जिसे लेकर आए दिन विवाद होगा। पुलिस ने दुकान बंद करा दी। तब जाकर महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। शहर के बलीपुर में मदिरा की दुकान खोलने को लेकर शहरी हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी वहां आए। नागरिको का विरोध देखते हुए दुकान बंद करा दी गई। इसे लेकर दुकान संचालक व नागरिको के बीच तकरार होती रही। स्टेशन रोड जैन गली में शराब की दुकान को लेकर नागरिको ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि दुकान के इर्द गिर्द धार्मिक स्थल के साथ स्कूल हैं। विरोध को देखते हुए दुकान बंद कराई गई।