{"_id":"57112d634f1c1b07164a6ab9","slug":"crime-in-sadwa-duban","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेट्रोफा का फल खाने से सात बच्चे बेहोश, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेट्रोफा का फल खाने से सात बच्चे बेहोश, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के सड़वा दुबान गांव में गुरुवार रात में जेट्रोफा का फल खाने से सात बच्चों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां शुरू हो गईं। अचानक बच्चे बेहोश होने लगे। इससे हड़कंप मच गया। बेहोशी की हालत में देर रात परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंच गए। यहां सुधार नहीं होने पर सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
लालगंज कोतवाली के सड़वा दुबान के कुर्मियान टोला के बच्चे गुरुवार शाम को गांव के समीप ही बाग में खेल रहे थे। खेल खेल में कुछ बच्चों ने यहां लगे जेट्रोफा के पेड़ पर लगे फल तोड़कर खा लिए। घर पहुंचने पर रात आठ बजे के करीब सूरज (10) पुत्र गजराज वर्मा, नीतेश (7) पुत्र शोभनाथ वर्मा, अनुज (5) व कपिन (10) पुत्र अयोध्या प्रसाद वर्मा, मगन (10) पुत्र शंकरलाल वर्मा, विकास (9) पुत्र रामअभिलाष वर्मा, नीतेश (8) पुत्र बाबूलाल वर्मा को उल्टियां होने लगीं। लगातार कई उल्टियां होने के बाद बच्चे बेहोश हो गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया। किसी को बच्चों की हालत बिगड़ने का कारण नहीं समझ आ रहा था।
साथ खेलने वाले बच्चों ने बताया कि जेट्रोफा फल खाने से घटना हुई है तो आननफानन में परिजन उन्हें लेकर लक्ष्मणपुर सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों की कमी के चलते परिजन बेहोशी की हालत में बच्चों को लेकर रात करीब साढ़े दस बजे लालगंज सीएचसी आए। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चों का आवश्यक उपचार किया और हालत गंभीर देख सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। चिकित्सक डॉ. एमएस वेग ने बताया कि बच्चे खतरे से बाहर हैं, लेकिन उचित इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है।