फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in rani ganj area

बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी

Wed, 24 Jan 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 24 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime in rani ganj area
pratapgarah - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। सोमवार की रात लूटपाट करने के इरादे से बैठे लुटेरे को पुलिस ने हल्की मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। पकड़ा गया बदमाश सुलतानपुर में लूट की दो वारदातों में फरार चल रहा था। उसका पिता भी रानीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात रानीगंज पुलिस को सूचना मिली कि भागीपुर ब्रह्मा बाबा स्थान पर दो बदमाश लूटपाट के इरादे से बैठे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस बदमाशों को दबोचने पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी देख बदमाश भागने लगे। इस दौरान पुलिस पर फायर भी किया। बचते हुए पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया। दूसरा भागने में कामयाब रहा। तलाशी के दौरान पकड़े गए रानीगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौहारी निवासी समीर खान उर्फ समीर बाबा पुत्र अकरम खान के पास से एक नाइन एमएम व एक 32 बोर की पिस्टल संग कारतूस और फर्जी मतदाता पहचान पत्र बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह सुलतानपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रक लूट की दो घटनाओं में शामिल था। एएसपी ने बताया कि भागने वाला उसका साथी नावेद निवासी गुलरा था। सुलतानपुुर में ट्रक लूटने में नगर कोतवाली का रहने वाला राहुल तिवारी और आरिफ उर्फ गुड्डू निवासी दुबाही थाना मऊआइमा भी शामिल थे। समीर उर्फ बाबा पेशी के दौरान न्यायालय से 2 मार्च 2015 को भाग चुका है। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed