{"_id":"575b0f704f1c1bca389c6b00","slug":"crime-in-puredevjani","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में बवाल, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में बवाल, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई इलाके के पूरे देवजानी गांव में शुक्रवार देर शाम जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के युवक को रोककर पीटा गया और उसकी बाइक फूंक दी गई। इसे लेकर बवाल हो गया। फायरिंग भी की गई। जिससे तीन लोगों को छर्रे लगे हैं। मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
कंधई इलाके के पूरे देवजानी गांव निवासी हकीम व सलीम के बीच जमीन का पुराना विवाद है। सलीम का पुत्र इरशाद शाम को बाइक से करैला बाजार आया था। आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग घात लगाए बैठे थे। उन्होंने इरशाद को रोककर पीटा और उसकी बाइक फूंक दी। मारपीट से बाजार में अफरातफरी फैल गई। सूचना पर इरशाद के पक्ष से भी लोग आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट क साथ फायरिंग की गई। जिससे अमानुल्ला (55),शब्बीर (23), रसीद (55), सलीम (70)] इस्माइल (25) समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जिसमें तीन की हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।