{"_id":"578d1e1e4f1c1b4c68c4b478","slug":"crime-in-pure-chandu","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की लाश पर से गुजरती रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की लाश पर से गुजरती रहीं ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे चंदू की किशोरी का क्षतविक्षत शव रेलवे लाइन के बीच में मिला। रविवार की रात वह घर से गायब हो गई थी। रातभर उसके शव के ऊपर से ट्रेनें गुजरती रहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पूरे चंदू निवासी राजपति पाल की तेरह वर्षीय बेटी अर्चना पाल रविवार की रात आठ बजे घर से निकली। फिर लौटकर नहीं आई। इससे परेशान परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। सोमवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर अर्चना का क्षतविक्षत शव रेलवे लाइन के बीच में मिला। इस बात की जानकारी होते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर अंतू पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की मां ने बताया कि रविवार की रात अचानक वह घर से गायब हो गई। किसी ने उसे कुछ भी नहीं कहा था।