{"_id":"58daadc04f1c1bc96863dcf8","slug":"crime-in-prithviganj-bazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम न लूट सके तो तोड़फोड़ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम न लूट सके तो तोड़फोड़ की
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
atm
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथ्वीगंज बाजार में मंगलवार रात बदमाश वन इंडिया बैंक के एटीएम को लूटने में नाकाम रहे तो एटीएम में खूब तोड़फोड़ की साथ ही बगल में ही स्थित मेडिकल स्टोर से दवाएं व कैश बटोर ले गए।
पट्टी कोतवाली के पृथ्वीगंज बाजार में पुलिस चौकी से महज दो सौ कदम दूर वन इंडिया बैंक का एटीएम शोभनाथ के मकान में लगा है। सोमवार की शाम शोभनाथ एटीएम के बगल स्थित अपना मेडिकल स्टोर बंदकर घर चले गए। एटीएम का शटर भी सुरक्षाकर्मी बंद कर रात में घर चला गया। बताते हैं कि रात करीब 11 बजे के आसपास चार-पांच की संख्या में बदमाश एटीएम लूटने के इरादे से वहां पहुंच गए। मेडिकल स्टोर की खिड़की तोड़कर भीतर घुसे बदमाशों ने एटीएम की दीवार में सेंध लगा दी। इस बीच मेडिकल स्टोर में रखे 4 हजार रुपये व कीमती दवाएं भी समेट लीं। इसके बाद बदमाश एटीएम तक पहुंच गए।
वे मशीन को खोलने के लिए पांच घंटे तक मशक्कत करते रहे, लेकिन पासवर्ड के अभाव में लॉकर को नहीं खोल सके। इससे भन्नाए बदमाश तोड़फोड़ करने लगे। भोर में चार बजे एटीएम के बाहर से गुजर रहे बाजार के एक व्यक्ति ने आहट सुनकर शोर मचा दिया। इसके बाद गांव के लोग दौड़ पड़े । इस बीच बदमाश पीछे के रास्ते से भाग निकले। कुछ दूर तक ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस पहुंच गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि एक किमी दूर एक लावारिस बाइक खड़ी है। इस बाबत एटीएम के फेंचाइजी मोहम्मद शाद ने पुलिस को चोरी की नीयत से तोड़फोड़ करने की तहरीर दी है।