फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in poore anti

माॅर्निंग वाक पर निकले युवक को मारी गोली

Wed, 17 Jan 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 17 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
crime in poore anti
pratapgarah - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
प्रतापगढ़/गड़वारा। पूरे अंती में मंगलवार को मार्निंग वाक पर निकले एक युवक को बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी। पीड़ित के शोर पर आसपास के लोगों को आते देख हमलारोपी भाग निकले। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। निर्देश पर अंतू पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। तहरीर न मिलने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती निवासी संतोष दुबे (25) पुत्र विजय बहादुर दुबे मंगलवार सुबह मार्निंग वाक पर निकला था। इसी बी रास्ते में सुनसान स्थान पर एक बाइक से आए दो लोगों ने उसे रोककर हाईवे पर जाने का रास्ता पूछने लगे। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उस पर फायर झोंक दिया। संतोष को पेट और सीने में दो गोलियां लगीं। वह शोर मचाते हुए जान बचाकर भागा। शोर पर गांव के लोगों के साथ ही राहगीरों को आते देख हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर तमाम लोग पहुंच गए। घायल संतोष को जिला अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अंतू पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित के परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में संतोष ने बताया कि गड़वारा के कुछ लोगों से उसकी मारपीट हुई थी। इसे लेकर रंजिश चली आ रही थी। गड़वारा के लोगों के साथ ही उसके गांव का भी एक युवक रहता है। उसने ही उसे गोली मारी है। अंतू के प्रभारी एसओ ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। फिर भी आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं गड़वारा चौकी प्रभारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले मादक पदार्थ बेचने के मामले में संतोष के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी। कई साल पहले पूरे अंती में पुलिस पार्टी पर भी हमला करने में उसके शामिल होने की जानकारी मिली है। उसकी गड़वारा के लोगों से मारपीट हुई थी। दूसरे लोगों से भी मारपीट की बातें सामने आ रही हैं। घटना की जांच की जा रही है। वहीं बताया जाता है कि संतोष दुबे के घर घटना के बाद भारी भीड़ जुट गई। इससे पुलिस के हाथ पैर फूलने लगे। इस बात से अंतू पुलिस ने अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed