{"_id":"5a6cd06b4f1c1b9f268b6ab0","slug":"crime-in-phool-pur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में कुनबे को पीटा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में कुनबे को पीटा, तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शमशेरगंज। जमीन के विवाद में पड़ोसियों ने कुनबे को मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। पीड़ित की तहरीर के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जेठवारा थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी रमाशंकर यादव और कंहैयालाल के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार की सुबह विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर कहासुनी के दौरान मारपीट होने लगी।
पड़ोसियों ने रमाशंकर पक्ष के लोगों को लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। गांव के लोगों के बीच-बचाव पर विवाद शांत हुआ। पिटाई से रमाशंकर की पत्नी रानी देवी (30), रीना (16) पुत्री राधेश्याम, रानी यादव (27) पत्नी सुनील यादव और गुड़िया (35) पत्नी लालजी घायल हो गईं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंची डायल 100 छानबीन करने के बाद वापस लौट गई।