फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in nauhar hussainpur

संतान नहीं होने के गम में आशा बहू ने दी जान

Thu, 21 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 21 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime in nauhar hussainpur
crime
कंधई थाना के नौहर हुसैनपुर की आशा बहू ने संतान के गम में आग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना में गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के ढे़रहना गांव निवासी जयकरन सिंह ने अपनी बेटी रेखा सिंह (35) की शादी वर्ष 2001 में कंधई थाना क्षेत्र के नौहर हुसैनपुर निवासी सुरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ की थी। शादी के बाद रेखा सिंह का चयन आशा बहू के  पद पर हो गया। वह गांव में बराबर कार्य भी करती थी। शादी के इतने दिनों बाद भी उसकी कोख सूनी रही। संतान न होने का गम उसे बराबर सातता रहता था। जय करन की मानें तोबच्चा पैदा न होने से रेखा काफी परेशान रहती थी। उसका इलाज भी कराया गया। इसके बाद भी उसे संतान का सुख नहीं मिल सका। गुरुवार की सुबह वह घर में अकेली थी। पति एक बारात में गया था। सास-ससुर खेत में गए थे।
विज्ञापन


वह भी पाही से लौटी और अपने कमरे का दरवाजा बंद कर स्वयं के ऊपर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली। उसकी चीख के साथ कमरे से धुआं उठता देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। भीतर से बंद दरवाजा तोड़कर लोग घुसे तो रेखा को आग का गोला बना देखा। उसे बचाने के लिए आग बुझाने लगे। किसी तरह आग बुझाकर उसे लोग जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही मायके के लोगों के साथ ही आसपास के गांव की आशा बहुएं भी अस्पताल पहुंच गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed