फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in kotwali area

कोतवाली से भागा बाइक चोर, मचा हड़कंप

Thu, 22 Jun 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 22 Jun 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
बाइक चोरी करते चोर को लोगों ने धर दबोचा। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर वाहन चोर फरार हो गया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी अपनी गर्दन बचाने में लगे रहे। कोतवाली में किसी ऐसे चोर की इंट्री न होने का बहाना बनाकर जिम्मेदार पुलिसकर्मी अपनी लापरवाही पर पर्दा डालने में लगे रहे।
विज्ञापन



शहर के सिविल लाइन क्षेत्र से बुधवार की सुबह बाइक चोरी करते समय लोगों ने एक चोर को धर दबोचा। लोगों ने पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूत्रों की मानें तो पकड़ा गया युवक शातिर वाहन चोर था। वह भुपियामऊ क्षेत्र का रहने वाला था। कई चोरियों में वह जेल जा चुका था। उसे पूछताछ के बाद सिविल लाइन चौकी के पुलिसकर्मी कोतवाली ले जाकर छोड़ आए। करीब दो घंटे बाद ही शातिर चोर पुलिसकर्मियों की आंख में धूल झोंकते हुए कोतवाली से भाग निकला। उस पर न तो पहरा देने वाले का ही ध्यान गया और न ही कार्यालय में बैठे मुंशी और दीवान का। शातिर वाहन चोर जब नहीं दिखा तो पुलिसकर्मी दंग रह गए। वे उसकी तलाश करते हुए बाहर की ओर भागे लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। शातिर चोर के भागने की खबर मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा रहा। सीओ सिटी सुधीर कुमार कोतवाली पहुंचे। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। प्रभारी कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि वह बाहर थे। अभी लौटे हैं, उन्हे कोतवाली से शातिर चोर के भागने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed