{"_id":"59441e994f1c1bba5e8b4693","slug":"crime-in-kazi-samapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के भीतर फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के भीतर फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
hanged
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थतियों में घर के भीतर एक किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।लालगंज कोतवाली क्षेत्र के काजी समापुर गांव निवासी शिवकरन सरोज मजदूरी करता है। बतया जाता है कि गुरुवार रात गर्मी अधिक होने के कारण परिजनों के साथ वह देहरी पर सो गया। रात लगभग एक बजे बिजली आने पर उसकी करीब सत्रह वर्षीय पुत्री पूनम घर के भीतर सोने के लिए चली गई।
शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक पूनम के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन उसे जगाने गए। भीतर से दरवाजा बंद होने व काफी देर बुलाने पर जवाब न आने पर घरवालों को शक हो गया। आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर लालगंज पुलिस भी पहुंच गई। दरवाजा तोड़ा गया। अंदर पूनम का शव दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।