फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in kandharpur bazar

कांधरपुर में आभूषण की दुकान से लाखों की चोरी, केस दर्ज नहीं

Thu, 11 Jan 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 11 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बीच बेखौफ चोर घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार की रात चोरों ने आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और 45 हजार रुपये पार कर दिए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। बाद में फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन


कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लच्छीपुर नरहरपुर निवासी बिहारीलाल सोनी ने कांधरपुर बाजार में झगरूराम के मकान में किराए के कमरे में आभूषण की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। रात में चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान के भीतर घुसे। चोरों ने तिजोरी में रखे जेवरात और 45 हजार नकदी पार कर दी।
विज्ञापन



बुधवार की सुबह दुकान में चोरी देख मकान मालिक के बेटे मंशाराम नेे सर्राफ को घटना की जानकारी दी। चोरी की खबर मिलते ही बिहारीलाल भागकर दुकान पहुंचा। भीतर का नजारा देख वह दंग रह गया। तिजोरी में रखे ग्राहक के सवा लाख के सोने व चांदी के आभूषण के अलावा 45 हजार रुपये गायब मिले। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और चोरी की छानबीन के बाद लौट गई। कुछ देर बाद मुख्यालय से फोरेंसिक टीम पहुंची और दुकान के हर कोने की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की। पीड़ित सर्राफ ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed