{"_id":"5a565fea4f1c1b01198b45af","slug":"crime-in-dhingwas-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशनाई में गई किसान की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशनाई में गई किसान की जान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज कोतवाली के ढिंगवस गांव में किसान की हत्या के बाद शव घर पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। हत्या में नामजद एक आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि दूसरे दिन भी किसान की गोली मारकर हत्या करने वाला दूसरा आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस के मुताबिक किसान की हत्या आशनाई के चलते की गई है। परिजनों व रिश्तेदारों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस घटना का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
लालगंज कोतवाली के ढिंगसव मगई का पुरवा निवासी कमेलश नारायण शुक्ल उर्फ मुन्ना (48) पुत्र सीताराम की हत्या हो गई थी। सुबह आठ बजे के करीब ग्रामीणों शौच के लिए निकले तो कमलेश का शव खेत में देख उनके होश उड़ गए। जहां शव पड़ा था परिजन रोते बिलखते वहां पहुंच गए। कुछ देर बार सीओ ओम प्रकाश दुबे व प्रभारी निरीक्षक तुषारदत्त त्यागी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर मृतक के पिता सीताराम शुक्ल ने गांव के ही रामसेवक सरोज व उसके बेटे रोहित सरोज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना के दिन ही पुलिस ने हत्यारोपी रोहित को गंाव से धर दबोचा। उसे हिरासत में लेकर कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरा हत्यारोपी रामसेवक सरोज अभी फरार चल रहा है। बुधवार को परिजनों व रिश्तेदारों ने शव को अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ लालगंज ओमप्रकाश ने बताया किमृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या आशनाई के चलते की गई है।