{"_id":"5a6629154f1c1b76268b5ad7","slug":"crime-in-chaubeypur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने खड़ंजा उखाड़कर रास्ते में बना ली दीवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने खड़ंजा उखाड़कर रास्ते में बना ली दीवार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतू इलाके के चौबेपुर गांव में दबंगों ने सरकारी खड़ंजे को उखाड़कर रास्ते में निजी दीवार बना ली है। गांव का एक मात्र रास्ता बंद होने से गांव के लोगों ने डीएम से शिकायत करके दबंगों के खिलाफ कार्रवाई कर रास्ता खुलवाने की मांग की है।
अंतू इलाके के चौबेपुर गांव में बीस वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत के खड़ंजे का निर्माण कराया था। गांव का मुख्यमार्ग होने के कारण आए दिन पूरे गांव के लोग इसी मार्ग से आते-जाते थे। बीते दिनों गांव के दबंगों ने खड़ंजे की ईंट उखाड़ कर रास्ते में दीवार खड़ी कर दी। इससे गांव के लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। सोमवार को रेखा देवी, मिथुन, बाबूलाल, मीना, बंशीलाल, सुमित्रा, गोविंद कुमार, सोना, राजकुमार और लल्लन ने डीएम से मिलकर पूरे प्रकरण की जांच कराकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करके रास्ते को खुलवाने की मांग की है।