{"_id":"595fdc924f1c1b2b298b46b9","slug":"crime-in-bhilampur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिली बाइक अनहोनी की आशंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में मिली बाइक अनहोनी की आशंक
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के भिलमपुर गांव में शुक्रवार को कुएं में बाइक मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। इसकी जानकारी मानधाता पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मानधाता पुलिस घटनास्थल को नगर कोतवाली क्षेत्र का बताते हुए लौट गई।
बताया जाता है कि मानधाता थाना क्षेत्र के दानपुर निवासी विनोद तिवारी का खेत नगर कोतवाली के भिलमपुर गांव में है। उन्होंने खेत में पंपिंगसेट लगवा रखा था। ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर पपिंग सेट के कुएं में एक बाइक गिरी देखी। खबर फैलने पर तमाम लोग पहुंच गए। किसी ने सूचना मानधाता पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मानधाता पुलिस घटनास्थल को नगर कोतवाली क्षेत्र का बताते हुए लौट गई। बाद में भुपियामऊ चौकी की पुलिस पहुंची। कुएं के अंदर कोई उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके चलते बाइक को बाहर नहीं निकाला जा सका। पुलिस ने जानकारी दमकलकर्मियों को दी है।