{"_id":"5a5e48674f1c1b62268b4b75","slug":"crime-in-beeharia-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव पुआल में छिपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या कर शव पुआल में छिपाया
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा। महिला की हत्या कर शव पुआल में छिपा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तमाम प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। हथिगवां थाना क्षेत्र के बिहरिया कुढ़ा गांव में मंगलवार देर शाम कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान पास में रखे पुआल में उन्हें महिला के कपड़े दिखे। बच्चों ने पुआल हटाया तो महिला का शव पड़ा था। जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला के शरीर पर किसी तरह की चोट नहीं दिख रही थी। आशंका जताई कि उसकी मौत दम घुटने या फिर जहर के कारण हुई होगी। पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस पर पुलिस ने प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन