फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in baghraiarea

ईंट से महिला का सिर कूंच डाला

Sat, 17 Jun 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 17 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime in baghraiarea
crime news - फोटो : शोभा देवी (फाइल फोटो)
 बाघराय इलाके में गुरुवार रात बाजार से लौट रही एक दलित महिला को अगवा कर लिया गया। इसके बाद ईंट से महिला का सिर कूंच दिया गया। ईंट से महिला का सिर कूंच डालारस्सी से गले दबाने का निशान मिला। घटना की सूचना मिलने पर घरवालों के साथ पुलिस मौेके पर पहुंची। मृतका के देवर की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के उमरी कोटिला गांव निवासी कल्लू सरोज पुत्र लल्लू बिजनौर में भट्ठे पर काम करता है। घर पर पत्नी शोभा देवी (30) चार बच्चों निखिल (11), नितिन (9), नितेश (6) व नंदनी (7) के साथ रहती थी। गुरुवार शाम वह लालगोपालगंज बाजार गई थी। वहां से सब्जी और दवाई आदि लेकर लौट रही थी। बताया जाता है कि छेउंगा में उसके गांव का रामसूरत यादव मिल गया। दोनों साथ घर की ओर जा रहे थे। घर के नजदीक पहुंचने पर नहर किनारे गांव के सज्जन सिंह पुत्र रघुराज प्रताप सिंह ने शोभा को रोक लिया। किसी बात को लेकर शोभा से विवाद होने लगा। अचानक उसने शोभा को डंडे से पीट दिया। इस बीच साथ रहा रामसूरत भागकर कुछ दूर पहुंचा और शोभा के घरवालों को घटना की जानकारी दी। इस पर महिला के बच्चे व देवर आदि उसे ढूंढने आए, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रातभर खोजबीन के बाद सुराग नहीं लग सका। सुबह उसका क्षतविक्षत शव नहर में मिला। लाश देखते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के देवर रंजीत सरोज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सज्जन सिंह पुत्र रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed