फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in antu thana area

बदमाशों ने मचाया उत्पात

Wed, 05 Jul 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 05 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime in antu thana area
Rupee
अंतू थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बदमाशों ने तांडव मचाया। ट्रक चालक को पीटकर 30 हजार रुपये लूटने के बाद बदमाश भाग निकले तो वहीं दूसरी ओर शिक्षक से मोबाइल व बाइक लूट लूट ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे बीरबल निवासी दिलशाद ट्रक चालक है। मंगलवार की रात वह ट्रक लेकर घर जा रहा था। चंद्रिकन-तेजगढ़ रोड से जाते समय सई नदी पुल के करीब बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक रोक लिया। ट्रक रुकते ही बदमाशों ने चालक दिलशाद के ऊपर हमला बोल दिया। विरोध करने पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद उसके पास से 30 हजार रुपये मोबाइल लूटकर भाग निकले। पीड़ित चालक ने रात में ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करने के बाद बदमाशों की तलाश करती रही लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


दूसरी घटना अंतू नगर पंचायत निवासी शिक्षक संजय सिंह के साथ हुई। वह मंगलवार की देर रात शहर से अपने घर जा रहे थे। अकेलवा आम के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बाइक रुकते ही गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा सटाकर बाइक अपने कब्जे में ले ली। एक बदमाश संजय की बाइक लेकर शहर की ओर चला गया। तमंचे के बल पर दूसरे बदमाशों ने मोबाइल व पर्स छीन लिया। इसके बाद वे भी शहर की ओर भाग निकले। पीड़ित शिक्षक ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस केवल खानापूर्ति करती रही। एसओ अंतू ने बताया कि ट्रक चालक के साथ केवल मारपीट हुई है। पास न देने पर बाइक सवार बदमाशों ने उसे पीटा था। रुपये लूटने की बात गलत है। शिक्षक को लूटने वालों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिली है जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed