फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in antu police station area

पहले किया दुष्कर्म, फिर दिया शादी का झांसा

Wed, 05 Jul 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 05 Jul 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime in antu police station area
rape
शादी का झांसा देकर किशोरी से पड़ोसी युवक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों ने युवक पर शादी का दबाव बनाया लेकिन बात नहीं बनी। जिसके चलते पीड़िता को लेकर उसकी मां कार्रवाई के लिए थाने पहुंचकर अपना दुखड़ा सुनाया। पुलिस तहरीर मिलने के बाद मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी का आरोप है कि दिसंबर माह में वह अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाने के लिए पड़ोसी के घर गई थी। जहां उसके साथ स्वजातीय युवक पहले अश्लील हरकत करने लगा। उस समय घर में कोई नहीं था। उसे कमरे में बंद कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब उसने परिवार के लोगों से करतूत बताने की बात कही तो युवक ने उसे झांसा देते हुए शादी करने का भरोसा दिया। किशोरी शादी की बात सुन युवक के झांसे में आ गई। उसका आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके साथ कई बार संबंध बनाया। जिसके कारण उसे गर्भ ठहर गया। उसने अपनी मां को आपबीती बताई। किशोरी को लेकर उसकी मां अस्पताल पहुंची और जांच कराई तो उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। आरोपी युवक व उसके परिजनों से शादी की बात कही। युवक शादी से मुकर गया। यह सुनते ही पीड़ित किशोरी के पैरों तले जमीन खिसक गई। बुधवार को पीड़िता की मां थाने पहुंची और अपना दुखड़ा सुनाया। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश में गांव पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। एसओ अंतू ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed