फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

घर से निकली गेहूं काटने और छप्पर में लगा ली फांसी

Sat, 11 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 11 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
शनिवार की भोर गेहूं काटने की बात कह घर से निकली छह बच्चों की मां पुआल के छप्पर में फांसी पर झूल गई। जब पर उस पर लोगों की नजर पड़ी वह मर चुकी थी। परिजनों का दावा है कि फसल की बर्बाद स्थिति देख सदमे में वे मौत को गले लगा ली। घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम जेपी मिश्र ने खेत और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के मझिलहा इशरी गांव निवासी रामआसरे की पत्नी गीता देवी (50) करीब चार दिन से अपने खेत में गेहूं काट रही थी। विगत दिनों की तरह वह शनिवार की भार बिस्तर से उठी और परिजनों से गेहूं काटने की बात कह निकल गई। घर के पीछे पुआल (धान का पैरा) से बने छप्पर की बल्ली में रस्सी बांधकर उसने फांसी लगा ली। सुबह करीब छह बजे उसकी जेठानी मंशा देवी हंसिया मांगने उसके घर पहुंची। घर वालों ने बताया कि छप्पर में जाकर वह हंसिया ले ले। वह छप्पर में पहुंची तो गीता देवी की लाश फंदे से लटक रही थी। यह देख वह चीख पड़ी। चीख सुनकर पहुंचा रामआसरे हंसिया से रस्सी के फंदे को काट कर पत्नी के शिर को नीचे उतारा। घर में कोहराम मच गया। खबर मिली तो मौके पर पहुंचे एसडीएम ने गहन पड़ताल की।
विज्ञापन


एसडीएम को परिजनों ने बताया कि गेहूं की बर्बाद फसल देख वह काफी चिंतित थी। सदमे में उसने मौत को गले लगा लिया। उधर गांव में इस घटना को लेकर दबी जुबान लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे। एसडीएम ने उसके गेहूं के खेत का मुआयना किया। कहा कि वह मामले की रिपोर्ट सीधे डीएम को देंगे। पंचनामा बाद गड़वारा चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed