{"_id":"a70cf780bd96c8330955e62e758a851a","slug":"crime-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य द्वार का ताला तोड़ लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य द्वार का ताला तोड़ लाखों के जेवर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के बेसार गांव में मेन गेट का ताला तोड़कर घर के भीतर घुसे चोरों ने मकान खंगाल लिया। इस दौरान चोर छह हजार नगदी समेत लाखों के जेवरात समेट ले गए। घटना की तहरीर गृहस्वामी ने पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर जांच के पश्चात वापस लौट आई।
बेसार गांव निवासी राम शिरोमणि का परिवार बाहर सो रहा था। मुख्य द्वार पर ताला डाल दिया था। चोर रात में ताला तोड़कर मकान के भीतर घुस गए। इस दौरान मकान के भीतर के सारे कमरों को खंगाल लिया। अटैची व बाक्स उठा ले गए। सुबह भोर में जब महिलाएं उठीं तो ताला टूटा देखकर हलाकान हो गईं। घर में घुसीं तो सब कुछ अस्त-व्यस्त पाकर सूचना गृहस्वामी को दिया। पीड़ित राम शिरोमणि ने कोतवाली आकर घटना की तहरीर दी तो पुलिस मौके पर जांच को गई।
इधर क्षेत्र के कलियनापुर गांव में तेज बहादुर वर्मा की भैंस गुरुवार रात चोर खोल ले गए। वाहन पर मवेशी लादने के दौरान स्टेपनी छूट गई थी जिसे लेने के लिए वे लोग दोबारा लौटे। लेकिन तब तक ग्रामीण जाग चुके थे। लोगों ने दौड़ाया मगर चोर भाग निकले। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है।