{"_id":"5711303a4f1c1b93154a6ba5","slug":"crime-cn-bhojemau-fakeerulli","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नगदी और जेवर ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से नगदी और जेवर ले उड़े चोर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने शादी के लिए खरीदे आभूषण और अन्य सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने एक घर के तीन कमरों का ताला तोड़कर जेवरात व नगदी पार कर दी। सुबह जानकारी होने पर घरवालों के होश उड़ गए। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।फतनपुर थाना क्षेत्र के भोजेमऊ फकीरऊली बस्ती निवासी मोहम्मद हारुन गुरुवार रात परिवार के साथ देहरी पर सो रहा था। बाहर से मेन गेट में ताला बंद किया था। देर रात छत पर चढ़े चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़ दिया।
हारुन का परिवार सोता ही रहा और चोरों ने आलमारी व एक बड़े बाक्स का ताला तोड़कर उसमे हारुन की बहू सरीफुल निशा व उसकी बेटी महरतुल निशा का जेवरात समेट लिया। साथ ही एक बाक्स और दो सूटकेस गांव के किनारे स्थित एक तालाब के पास तोड़कर उसमें रखी 46 हजार नगदी पार कर दी। सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने तालाब के किनारे टूटा बाक्स व सूटकेस देखकर हल्ला मचाया। इसकी जानकारी मोहम्मद हारुन को हुई तो उसके होश उड़ गए। उसके परिजनों में हड़कंप मच गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।