{"_id":"5da8be7e8ebc3e93b31a7bd1","slug":"cremation-of-dead-man-s-body-stopped-by-beating-pratapgarh-news-ald2578225153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से मृत युवक के शव का अंतिम संस्कार रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से मृत युवक के शव का अंतिम संस्कार रोका
विज्ञापन
सांगीपुर के गोड़वा गांव में मारपीट में घायल इलाज के दौरान मृत युवक के परिजन एसडीएम को ज्ञापन देते
- फोटो : PRATAPGARH
रंजिश में पिटाई से घायल युवक की मौत के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। एसडीएम व सीओ के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
हालांकि मौत की खबर मिलने के बाद रात में आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पर धावा बोला लेकिन समय पर पुलिस पहुंच गई। जिसके चलते बड़ा बवाल टल गया।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे बल्दू गोड़वा गांव में मंगलवार को खेत में जानवर चले जाने के विवाद राम लखन सरोज व राम कृपाल के परिवार वालों के बीच जमकर लाठी डंडे चले थे। जिसमें दर्जन भर लोग घायल हो गए थे। घायलों को स्थानीय सीएचसी में इलाज कराया गया। गंाव के रवींद्र सरोज (28) की प्रयागराज में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई।
मौत से आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के घर धावा बोल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आला अधिकारियों को सूचना देते हुए स्थिति काबू में कर ली। गांव में सर्किल की फोर्स के साथ ही पीएसी तैनात कर दी गई। गुरुवार को मृतक रवींद्र के शव का अंतिम संस्कार होना था। लेकिन परिजन इस बात पर अड़े थे कि जिले के आला अधिकारी आकर उनकी मांग पूरी करें।
विज्ञापन
एसडीएम विनीत उपाध्याय और सीओ रमेशचंद्र पहुंच कर परिजनों को समझाया बुझाया। परिजनों की तरफ से दिया गया ज्ञापन लेकर अधिकारियों ने कहा कि उनकी जायज मांगें पूरी की जाएंगी। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए।

सांगीपुर के गोड़वा गांव में युवक की मौत के बाद शव दरवाजे के सामने रखकर बैठे परिजनों को समझाते सीओ?- फोटो : PRATAPGARH